थावे महोत्सव : विरासत की छांव में स्वर्णिम भविष्य की कामना

Published at :29 Mar 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
थावे महोत्सव : विरासत की छांव में स्वर्णिम भविष्य की कामना

यश और नाम को बुलंदी तक ले जाने का संकल्पहोमगार्ड मैदान में देवी महिमा की हुआ बखान -मइया के नगरी शीश झुका सबने लिया आशिष फोटो न.3संवाददाता. गोपालगंजजिला मुख्यालय से सात किमी पश्चिम दक्षिण अवस्थित मां सिंहासिनी की पावन नगरी थावे में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. मंदिर में भक्तों द्वारा गूंजती जय […]

विज्ञापन

यश और नाम को बुलंदी तक ले जाने का संकल्पहोमगार्ड मैदान में देवी महिमा की हुआ बखान -मइया के नगरी शीश झुका सबने लिया आशिष फोटो न.3संवाददाता. गोपालगंजजिला मुख्यालय से सात किमी पश्चिम दक्षिण अवस्थित मां सिंहासिनी की पावन नगरी थावे में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. मंदिर में भक्तों द्वारा गूंजती जय माता दी के नारे फिजा में भक्ति और शक्ति का अलख जगा रहे हैं. देनी मंदिर से सटे अवस्थित होमगार्ड का मैदान सजा-संवरा है. यहां सभी में उत्साह है एक नया जोश है. भव्य मंच से बार-बार थावे नगरी और गोपालगंज के भूगर्भ में रची बसी कालजयी इतिहास की चर्चा हो रही है. साढ़े चार बजते हीं अधिकारियों और मंत्रियों के गाडि़यों का काफिला भव्य मंच की ओर पहुंचता है. दीप प्रज्ज्वलित कर डीएम और अन्य अधिकारी उद्घाटन करते हैं जिले के सबसे बड़े समारोह थावे महोत्सव का. मुख्य अतिथि कहते हैं जिले के इस पावन भूमि पर मां सिंहासिनी एव थावे महोत्सव को कोटि -कोटि नमन. डीएम कृष्ण मोहन गोपालगंज के इस पावन धरती का इतिहास सभी कालों का अद्भुत छाप अपने आप में समेटे है. थावे महोत्सव की चौथी वर्षगांठ सभी उत्सव का कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए गोपालगंज धरोहर नामक पुस्तक का विमोचन किया गया. फिर स्थानीय कलाकार की प्रस्तुति और गीत संगीत की सुर सरिता में दिन शाम और शाम रात का फर्क हीं मिटा दिया. 7.30 बजते हीं महफिल भजन सम्राट अनूप जलोटा की भक्ति तान से जहां नतमस्तक हो गया, वहीं कण-कण भवानी और महोत्सव की धरोहर से पुलकित होता रहा. सुरों की महफिल का ये कारवां बीतती रात के साथ जवां होता गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन