अभाविप पर लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा आक्रोश

Published at :27 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप पर लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा आक्रोश

सड़क पर उतरे अभाविप के कार्यकर्ता, हंगामामौनिया चौक पर सीएम का पुतला जलायाफोटो-3गोपालगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपालगंज के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर हुए शहर के मौनिया चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. ज्ञात हो कि 26 मार्च को शिक्षा के गिरते स्तर और बढ़ते भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन कर […]

विज्ञापन

सड़क पर उतरे अभाविप के कार्यकर्ता, हंगामामौनिया चौक पर सीएम का पुतला जलायाफोटो-3गोपालगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपालगंज के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर हुए शहर के मौनिया चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. ज्ञात हो कि 26 मार्च को शिक्षा के गिरते स्तर और बढ़ते भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे अभाविप से जुड़े छात्रों पर लाठीचार्ज किये और आंसू गैस के गोले छोड़े. जिसमें कई दर्जनों छात्र घायल हो गये. जिसके विरुद्ध में गोपालगंज अभाविप ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. मौके पर जिला संयोजक राजन तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों पर लाठीचार्ज करा कर यह सिद्ध कर दिया है कि बिहार में हिटलर सरकार है. मौके पर विशाल वैभव, राहुल सिंह, सन्नी सिंह, पीयूष कुमार, ब्रजेश कुमार, रामपुकार यादव, अंकित सिंह आदि मौजूद थे. वही कुचायकोट में भी अभाविप ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन