सदर अस्पताल में अस्थमा के इलाज की व्यवस्था नहीं

Published at :27 Mar 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में अस्थमा के इलाज की व्यवस्था नहीं

हेल्थ अलर्ट मौसम के बदलने पर पड़ता है बीमारी का असर एलर्जी होने पर तेजी से फैलता है अस्थमा रोग संवाददाता. गोपालगंज मौसम बदलने के साथ अस्थमा रोग बढ़ने लगा है. बच्चों में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है. सदर अस्पताल में अस्थमा के इलाज की व्यवस्था नहीं की गयी है. चिकित्सक बीमारी से […]

विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट मौसम के बदलने पर पड़ता है बीमारी का असर एलर्जी होने पर तेजी से फैलता है अस्थमा रोग संवाददाता. गोपालगंज मौसम बदलने के साथ अस्थमा रोग बढ़ने लगा है. बच्चों में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है. सदर अस्पताल में अस्थमा के इलाज की व्यवस्था नहीं की गयी है. चिकित्सक बीमारी से बचाव के लिए तरह – तरह के सुझाव दे रहे हैं. इस मौसम में अस्थमा तेजी से फैलता है. सदर अस्पताल में अस्थमा से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. लेकिन, इलाज की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज निराश होकर लौटने को विवश हैं. अस्थमा रोग के विशेषज्ञों के मुताबिक श्वसन -नली एवं फेफड़े में जकड़न के कारण अस्थमा की बीमारी होती है. इस मौसम में यह रोग तेजी से फैलता है. शरीर में एलर्जी भी अस्थमा का कारण है.चिकित्सकों की सलाह- हल्का गरम पानी से स्नान करें- पैरों को गुनगुने पानी से धोवें- अदरक, काली मिर्च व शहर का सेवन करें – शाम को हल्का योगा भी करें – सुबह में नियमित रूप से टहले अस्थमा रोगी रखें ध्यान -चावल, केला, मेदा, ब्रेड का सेवन न करें – धूल से बचें – देर रात को भोजन नहीं करें – ठंडा पानी पीने से परहेज करें – मदिरा पान आदि से बचेंक्या कहते हैं डॉक्टर ” श्वसन नली एवं फेफड़ों में जकड़न के कारण अस्थमा की बीमारी होती है. ऐसी स्थिति में रोगी सावधानी बरतें. चिकित्सक से सलाह लेकर ही उपचार कराएं. डॉ कैसर जावेद, चिकित्सक, सदर अस्पताल, गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन