आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Published at :27 Mar 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

मीरगंज : छठ और नवरात्र के पवित्र मौके पर बुधवार की रात्रि मीरगंज नगर के बाजार रोड तथा मिल रोड पर शौचालय की गंदगी कुछ शरारती तत्वों ने फैला दी. गंदगी को देख गुरुवार की सुबह लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. हजारों की संख्या में आक्रोशित नगरवासी सड़क पर उतर आये तथा पर्व के मौके […]

विज्ञापन
मीरगंज : छठ और नवरात्र के पवित्र मौके पर बुधवार की रात्रि मीरगंज नगर के बाजार रोड तथा मिल रोड पर शौचालय की गंदगी कुछ शरारती तत्वों ने फैला दी. गंदगी को देख गुरुवार की सुबह लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. हजारों की संख्या में आक्रोशित नगरवासी सड़क पर उतर आये तथा पर्व के मौके पर जान-बूझ कर गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया.
स्थिति विस्फोटक होने लगी. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची मीरगंज पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा. मौके पर हथुआ के एसडीओ कृष्ण मोहन प्रसाद, एसडीपीओ कमलाकांत प्रसाद भी पहुंच गये. उन्हें भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. माहौल बिगड़ने लगा. तत्काल उचकागांव, फुलवरिया, थावे और पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया. आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर पंचायत के प्रबुद्ध लोगों का सहयोग लिया. बड़ी मुश्किल से दोपहर बाद स्थिति को काबू में किया जा सका.
इस दौरान पूरा मीरगंज बाजार दोपहर तक बंद रहा. गलामंडी रोड के नगरवासियों का आरोप था कि छठ पर्व के पवित्र मौके पर सड़कों पर गंदगी फैलाने से समाज में गलत संदेश गया है. स्थिति की नजाकत को देखते हुए प्रशासन से आनन फानन में प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों की सफाई फिनायल तथा ब्लीचिंग पाउडर से करानी शुरू कर दी.
इस बीच प्रशासन के अधिकारी थानाध्यक्ष आदि देर शाम तक नगर में विधि-व्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में गश्त करते रहे. हथुआ के एसडीओ ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है तथा नगर प्रशासन की चूक के कारण ऐसी स्थिति बन गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन