फुलवरिया में बाइक के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Published at :26 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
फुलवरिया में बाइक के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

फुलवरिया . फुलवरिया पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी कररिया ठकुराई के अब्बास अंसारी एवं राजन राम हैं. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक लूट व चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. फुलवरिया, उचकागांव, हथुआ, मीरगंज, भोरे आदि […]

विज्ञापन

फुलवरिया . फुलवरिया पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी कररिया ठकुराई के अब्बास अंसारी एवं राजन राम हैं. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक लूट व चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. फुलवरिया, उचकागांव, हथुआ, मीरगंज, भोरे आदि थानों में भी दोनों पर कांड दर्ज हैं. इनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है. यह एक माह पूर्व ठकुराई कररिया गांव से लूट ली गयी थी. साथ ही कुख्यात अपराधी रामाशंकर यादव पर भी जानलेवा हमला करने के आरोप में इन पर प्राथमिकी दर्ज है. गिरफ्तार अपराधियों में अन्य साथियों का नाम भी पुलिस को बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन