वाहन जांच के क्रम 333 लीटर देसी शराब बरामद, स्कॉर्पियो जब्त, एक गिरफ्तार

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:59 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सासामूसा दाहा पुल के पास एनएच-27 से एक स्कॉर्पियो से 183 लीटर देसी शराब बरामद की.

विज्ञापन

गोपालगंज. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सासामूसा दाहा पुल के पास एनएच-27 से एक स्कॉर्पियो से 183 लीटर देसी शराब बरामद की. इस दौरान मौके से जादोपुर थाने के राम इकबाल के पुत्र नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सिधवलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम हसनपुर से 150 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करी एवं अवैध कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन