ओमान में सुरंग में काम कर रहे छह बिहारियों की मौत

गोपालगंज : ओमान के मस्कट में पाइपलाइन की एक परियोजना में सुरंग बनाने का काम कर रहे छह बिहारी मजदूरों की दबकर मौत हो गयी. यह हादसा रविवार की देर रात का है. मृतक मजदूरों में गोपालगंज के दो और सीवान के चार शामिल हैं. ओमान में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना […]
गोपालगंज : ओमान के मस्कट में पाइपलाइन की एक परियोजना में सुरंग बनाने का काम कर रहे छह बिहारी मजदूरों की दबकर मौत हो गयी. यह हादसा रविवार की देर रात का है. मृतक मजदूरों में गोपालगंज के दो और सीवान के चार शामिल हैं. ओमान में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना मंगलवार को परिजनों को दी. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया.
‘टाइम्स ऑफ ओमान’ के मुताबिक पाइपलाइन परियोजना के तहत सुरंग बनाने का काम चल रहा था. भारी बारिश के बीच सभी मजदूर 14 मीटर नीचे सुरंग में काम कर रहे थे. अचानक बारिश का पानी अंदर चला गया. पानी के साथ कंक्रीट भी सुरंग में प्रवेश कर गया, जिससे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. ओमान की पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल डिफेंस एंड एंबुलेंस (PACDA) के अधिकारियों ने मृतक मजदूरों के परिजनों को बताया कि 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों का शव बाहर निकाला गया. हादसे की खबर सोमवार को भारतीय दूतावास को दी गयी.
इधर, मृतक छह मजदूरों में एक की पहचान नगर थाने के मठ सहदुलेपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील भारती के रूप में की गयी. वहीं दूसरे की पहचान उचकागांव निवासी के रूप में की जा रही है. चार अन्य सीवान जिले के रहनेवाले हैं, जिनकी पहचान के लिए प्रशासन के अधिकारी पड़ताल में जुटे हैं. पीड़ित परिजनों की ओर से डीएम अरशद अजीज को आवेदन देकर शव वतन मंगाने की गुहार लगायी गयी है. इस संबंध में डीएम ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. गोपालगंज के दो लोगों की मौत हुई है. शव वतन मंगाने के लिए गृह विभाग से पहल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




