मीरगंज में फंदे से लटका मिला BSNL कर्मी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो

मृतक की फाइल फोटो

Gopalganj News: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखवली गांव में सोमवार को एक 21 वर्षीय बीएसएनल कर्मी अनुज कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला. मृतक शिवहर जिले का रहने वाला था और यहां किराए के मकान में रहता था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज): गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखवली गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ पाया गया. मृतक युवक की पहचान शिवहर जिला के श्यामपुर थाना अंतर्गत उमेद छपरा गांव निवासी नवलेश पांडेय के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है. अनुज मीरगंज में स्थित बीपीसीएल कंपनी (बीएसएनल) में कार्यरत था और यहीं एक मकान में किराए पर कमरा लेकर अकेले रहता था.

खुला था दरवाजा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. अनुज के ममेरे भाई आशुतोष कुमार ने बताया कि घर का दरवाजा पहले से खुला हुआ था. परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनुज की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटका दिया गया और वे फरार हो गए. परिजनों का कहना है कि अनुज के साथ कोई अनहोनी हुई है और उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.

मकान मालिक को ऐसे हुआ संदेह, पुलिस जांच में जुटी

आसपास के लोगों और मकान मालिक के अनुसार, सोमवार को अनुज के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. काफी देर तक कोई हलचल न होने पर मकान मालिक को संदेह हुआ, जिसके बाद जब भीतर देखा गया तो अनुज का शव फंदे से लटका था. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय मीरगंज थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

इस रहस्यमयी मौत को लेकर पुलिस बेहद सतर्कता से काम कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है. परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को भी ध्यान में रखा जा रहा है. पुलिस के अनुसार, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

Also Read: ग्रामीण क्षेत्रों में ‘कचरा से धन’ अभियान को बढ़ावा देने पर जोर, डीएम ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन