माधोपुर ओपी के सब इंस्पेक्टर से पूछताछ में जुटे हैं एसपी

Updated at : 12 Sep 2019 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
माधोपुर ओपी के सब इंस्पेक्टर से पूछताछ में जुटे हैं एसपी

बरौली : माधोपुर ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर निलामी गांव में पुलिस को मैनेज कर शराब बेचने के वायरल वीडियो की जांच के लिए एसपी राशिद जमां और एसडीपीओ नरेश पासवान बुधवार को माधोपुर ओपी पहुंचे. यहां शराब माफियाओं और पुलिस की सेटिंग की जांच हुई. जांच के दौरान ओपी प्रभारी से लेकर एक-एक पुलिस अधिकारियों […]

विज्ञापन

बरौली : माधोपुर ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर निलामी गांव में पुलिस को मैनेज कर शराब बेचने के वायरल वीडियो की जांच के लिए एसपी राशिद जमां और एसडीपीओ नरेश पासवान बुधवार को माधोपुर ओपी पहुंचे. यहां शराब माफियाओं और पुलिस की सेटिंग की जांच हुई. जांच के दौरान ओपी प्रभारी से लेकर एक-एक पुलिस अधिकारियों से पूछताछ के बाद सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार को एसपी अपने साथ गाड़ी में लेते गये. थोड़ी देर बाद निरंजन कुमार के निलंबित होने की खबर फैल गयी.

हालांकि, पुलिस कप्तान राशिद जमां ने इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज किया है. वहीं, एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आयेगी. पुलिस अधिकारियों के इस कार्रवाई से शराब माफियाओं की नींद उड़ गयी है.
कुचायकोट थाने से शराब बेचने वाले बर्खास्त थानेदार का नहीं मिला सुराग
गत दो-तीन अगस्त की रात कुचायकोट थाना में जब्त किये गये शराब को बेचने का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें मद्य निषेध विभाग की जांच में वीडियो सत्य पाया गया और थानेदार रितेश सिंह को बर्खास्त कर दिया गया. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दारोगा अशोक यादव व चौकीदार मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. शराब माफिया बबलू सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया जा चुका है.
वायरल वीडियो में शराब माफिया का दावा
सोशल साइट पर वायरल वीडियो में एक शराब धंधेबाज पुलिस को 30 हजार रुपये देकर मैनेज करने के साथ शराब बेचने की बात कह रहा है. वीडियो में खुलेआम शराब बेचने की फुटेज कैद है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.
वैसे वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई में जुटा है. माधोपुर शराब माफियाओं का गढ़ रहा है. शराबबंदी के पूर्व यहां प्रतिदिन टैंकर से स्पिरिट मंगाकर पाउच तैयार करने के बाद इलाके में सप्लाइ की जाती थी.
बैकुंठपुर में थानेदार व एएसआइ हो चुके है गिरफ्तार
बैकुंठपुर थाने में जब्त कर रखी गयी शराब को माफिया के हाथों बेचा गया. तीन अक्तूबर 2018 को शराब बेचने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी.
इस दौरान थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, एएसआइ सुधीर कुमार और शराब लेकर भागनेवाला गाड़ी चालक सारण के मशरक थाना क्षेत्र के बनवल गांव के कन्हैया शर्मा को गिरफ्तार किया गया. इनको बर्खास्त कर दिया गया. अब माधोपुर का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन