Gopalganj News: कर्णपुरा गांव में जनगणना निदेशालय की टीम का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

कर्णपुरा गांव में डोर-टू-डोर सत्यापन करते जनगणना निदेशालय की टीम

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड स्थित कर्णपुरा गांव में जनगणना निदेशालय पटना की टीम ने डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया. अधिकारियों ने घर-घर जाकर जनगणना से जुड़े आंकड़ों और अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया तथा लोगों को सही जानकारी देने के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन

Gopalganj News (अखिल कुमार की रिपोर्ट): मांझा प्रखंड के कर्णपुरा गांव में सोमवार को जनगणना निदेशालय, पटना की टीम द्वारा व्यापक जांच एवं सत्यापन अभियान चलाया गया. अभियान के तहत अधिकारियों ने गांव में घर-घर पहुंचकर जनगणना से संबंधित आंकड़ों और अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया. अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य जनगणना कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर-घर पहुंचकर किया आंकड़ों का मिलान

अभियान का नेतृत्व जनगणना निदेशालय पटना के सहायक निदेशक अशोक कुमार ने किया. पर्यवेक्षकीय सर्किल संख्या 0038 अंतर्गत एचएलबी संख्या 0169 एवं 0170 का गहन निरीक्षण किया गया. टीम ने परिवार के सदस्यों की संख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति सहित अन्य जानकारियों का उपलब्ध अभिलेखों से मिलान किया. कई घरों में दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच कर आंकड़ों की पुष्टि भी की गई.

ग्रामीणों को किया गया जागरूक

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे जनगणना के दौरान सही और अद्यतन जानकारी दें, क्योंकि यही आंकड़े सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए आधार बनते हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने भी अभियान में सहयोग किया. मौके पर प्रवेक्षक इस्तियाक अहमद, सौरभ कुमार, उमेश शर्मा, प्रगणक संतोष कुमार राम और रंजन कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: Gopalganj News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन