पंचायतों में नियुक्त होंगे 350 ऑडिटर, 700 पंचायत सरकार भवनों के लिए मिली जमीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2019 3:16 AM
पटना : राज्य में निर्मित होनेवाले 1435 पंचायत सरकार भवनों में से 700 के लिए जमीन उपलब्ध हो गयी है. शेष अन्य पंचायतों में एक पखवारे में जमीन की पहचान हो जायेगी. नये पंचायत सरकार भवनों का निर्माण मुखिया के माध्यम से कराया जाना है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो अक्तूबर को नये पंचायत सरकार भवनों की […]
पटना : राज्य में निर्मित होनेवाले 1435 पंचायत सरकार भवनों में से 700 के लिए जमीन उपलब्ध हो गयी है. शेष अन्य पंचायतों में एक पखवारे में जमीन की पहचान हो जायेगी. नये पंचायत सरकार भवनों का निर्माण मुखिया के माध्यम से कराया जाना है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो अक्तूबर को नये पंचायत सरकार भवनों की एक साथ आधारशिला रखेंगे. प्रत्येक 25 पंचायतों पर एक आॅडिटर की नियुक्ति होगी. इसके लिए पंचायती राज विभाग करीब 350 आॅडिटरों की नियमित नियुक्ति करेगा. पंचायतों के कामकाज को कारगर बनाने के लिए करीब 13 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










