फर्जी एनकाउंटर मामले में इंस्पेक्टर को हाइकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
गोपालगंज : फर्जी एनकाउंटर के आरोप में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे इंस्पेक्टर जफर जावेद को पटना हाईकोर्ट से शुक्रवार को राहत मिली. न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र जयसवाल की कोर्ट ने इंस्पेक्टर जफर जावेद की अपील को मंजूर किया है. आंसू सिंह के फर्जी एनकाउंटर के मामले में जनवरी 2019 में […]
गोपालगंज : फर्जी एनकाउंटर के आरोप में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे इंस्पेक्टर जफर जावेद को पटना हाईकोर्ट से शुक्रवार को राहत मिली. न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र जयसवाल की कोर्ट ने इंस्पेक्टर जफर जावेद की अपील को मंजूर किया है. आंसू सिंह के फर्जी एनकाउंटर के मामले में जनवरी 2019 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चार मनीष द्विवेदी की कोर्ट ने मीरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे जाफर जावेद खान, अनमोल यादव तथा एएसआइ दिनेश्वर कुमार के खिलाफ उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया था. करीब 20 वर्ष बाद कोर्ट के रुख से आरोपित पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने लगी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए