गोपालगंज : भीड़ ने एएसआइ को पीटा, सीओ और बीडीओ को बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 5:34 AM
पिकअप पलटने से मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा उग्र भीड़ को देख भागे अधिकारी व पुलिसकर्मी भोरे (गोपालगंज) : पानी ढोनेवाले पिकअप के पलटने से शनिवार को एक मजदूर की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे एएसआइ सहित आधा दर्जन पुलिस के जवान घायल हो गये. […]
पिकअप पलटने से मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा
उग्र भीड़ को देख भागे अधिकारी व पुलिसकर्मी
भोरे (गोपालगंज) : पानी ढोनेवाले पिकअप के पलटने से शनिवार को एक मजदूर की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे एएसआइ सहित आधा दर्जन पुलिस के जवान घायल हो गये. घायल एएसआइ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है.
स्थिति को काबू में करने गयी अन्य थानों की पुलिस को भी वहां से जान बचाकर भागना पड़ा. बीडीओ पन्नालाल व सीओ जितेंद्र कुमार सिंह को भी भीड़ ने बंधक बना लिया. बाद में मौका पाकर दोनों अधिकारी भाग गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के दूबे जिगना गांव निवासी अरविंद शुक्ल का पानी का प्लांट है. पानी की सप्लाइ गाड़ी पर लेबर के रूप में पंडित जिगना गांव निवासी तेजी साह का पुत्र बुलेट साह काम करता था. शनिवार की देर शाम बुलेट साह गाड़ी पर सवार होकर शुक्ल डूमर और बनकटा जागीरदारी गांव की ओर पानी की सप्लाइ करने गया था.
इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर शुक्ल डूमर गांव के पास स्याही नदी के पास पलट गयी. इसमें मौके पर ही बुलेट साह की मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य कर्मी भी घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने में देर होने के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गये.
गया : हादसे में छात्रा की मौत आक्रोशितों ने फूंकी बस
गया : गया-पंचानपुर रोड पर कोसमा के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार नौवीं की एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहे उसके चाचा घायल हो गये. हादसा शनिवार की सुबह आठ बजे की है.
मृतका की पहचान कोसमा के कमलेश पासवान की 14 वर्षीया बेटी तान्या कुमारी के रूप में हुई है. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा कर सड़क को पांच घंटे तक जाम रखा. इस दौरान उग्र लोगों ने बस ड्राइवर व एक अन्य राहगीर को भी पीट कर घायल कर दिया. जाम में फंसी पांच गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.जाम की सूचना पर सबसे पहले पंचानपुर ओपी व चंदौती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










