ePaper

#PulwamaAttack : फेसबुक पर शहीदों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाला युवक गिरफ्तार, स्मार्टफोन जब्त

Updated at : 15 Feb 2019 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
#PulwamaAttack : फेसबुक पर शहीदों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाला युवक गिरफ्तार, स्मार्टफोन जब्त

गोपालगंज : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने की खबर के बाद एक ओर जहां पूरा देश शोक संतप्त है. वहीं, गोपालगंज के एक युवक ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने की खबर के बाद एक ओर जहां पूरा देश शोक संतप्त है. वहीं, गोपालगंज के एक युवक ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें :शहीदों की खबर सुन 1971 की जंग लड़ चुके देवशरण के फड़क उठे अंग, कहा- पहुंचा दो बॉर्डर पर, धूल चटा दूं दुश्मन को…

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने के बाद गोपालगंज के बथुआ बाजार निवासी मजहर हाशमी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. इसके बाद सूचना मिलने पर गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीपुर ओपी थाने के भानपुर सवनहीपट्टी गांव से मजहर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से पुलिस के वरीय अधिकारी सघन पूछताछ कर रहे हैं. युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी राशिद जमां ने की है. युवक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को लेकर जांच में जुटी है. बताया जाता है कि पोस्ट करनेवाला स्मार्टफोन भी जब्त कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें :सुशील मोदी ने लालू यादव की तुलना पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से की, कहा…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन