धुरंधर फिल्म के लिए रेडी किये गये 10,000 कॉस्ट्यूम्स, 'हमजा' के लिए इतने कपड़े

Updated at : 10 Apr 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 revenge costume designer smriti chauhan aditya dhar

धुरंधर मूवी की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बीच डायरेक्टर आदित्य धर ने कॉस्ट्यूम को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए 10,000 से ज्यादा कॉस्ट्यूम तैयार किये गये थे, जिनमें 250 लुक सिर्फ रणवीर सिंह के लिए तैयार किए गए थे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Dhurandhar 2: फिल्मों की सफलता सिर्फ कहानी या एक्टिंग से नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों की मेहनत से भी तय होती है. इन दिनों धुरंधर द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बीच, इसके मेकर्स एक-एक करके उन चेहरों को सामने ला रहे हैं जिन्होंने इस फिल्म को खास बनाया है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने हाल ही में फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सेट के कुछ अनसीन फोटो भी शेयर किए, जिनमें किरदारों के कपड़ों की बारीकी से जांच होती नजर आ रही है.

10,000 से ज्यादा कॉस्ट्यूम हुए डिजाइन

आदित्य धर ने बताया कि इस फिल्म के लिए 10,000 से ज्यादा कॉस्ट्यूम डिजाइन किए गए थे. इनमें से करीब 250 अलग-अलग लुक सिर्फ रणवीर सिंह के किरदार के लिए तैयार किए गए, जबकि लगभग 1000 पठानी कुर्ता-पजामा जूनियर आर्टिस्ट्स के लिए बनाए गए. उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि कैसे फिल्म में जसकीरत का किरदार धीरे-धीरे रंगों से खाली होता जाता है और अंत तक हमजा का किरदार लगभग काले रंग में ढल जाता है. इस बदलाव को कॉस्ट्यूम के जरिए दिखाने में स्मृति चौहान की अहम भूमिका रही.

छोटी-छोटी डिटेल का खास ध्यान

आदित्य धर ने स्मृति की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने हर छोटी-छोटी डिटेल का खास ध्यान रखा. चाहे जूनियर आर्टिस्ट की कलाई का बटन हो या किसी किरदार की उंगली का फिट, हर चीज को बारीकी से डिजाइन किया गया. डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म की जान बताते हुए कहा कि उनके डिजाइन किए गए कपड़े अब ट्रेंड बन चुके हैं और दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखकर स्मृति की मेहनत और डेडिकेशन की जमकर तारीफ की.

यह भी पढ़ें: इंस्टा पर सिर्फ इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola