आमिर-कादर खान के बाद अब रोहित शर्मा की मिमिक्री, सुनील ग्रोवर ने बना दिया माहौल

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और क्रिकेटर रोहित शर्मा
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर का रोहित शर्मा की मिमिक्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐड शूट के दौरान लाइन भूलने वाला उनका अंदाज फैंस को खूब हंसा रहा है. देखिए सुनील ग्रोवर का रोहित शर्मा वाला लुक…
Sunil Grover: कॉमेडी की दुनिया में जब भी बेहतरीन मिमिक्री की बात होती है, तो सुनील ग्रोवर का नाम जरूर सामने आता है. इस बार भी उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल, सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एक ऐड शूट के दौरान का है, जहां सुनील हूबहू रोहित के स्टाइल, हेयरकट और बॉडी लैंग्वेज को कॉपी करते दिखते हैं.
बीच में ही अपनी लाइन भूल जाते हैं सुनील
वीडियो में सुनील कैमरे के सामने रोहित शर्मा के अंदाज में डायलॉग बोलना शुरू करते हैं, लेकिन असली मजा तब आता है जब वो बीच में ही अपनी लाइन भूल जाते हैं. यही पल लोगों को सबसे ज्यादा मजेदार लग रहा है और सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. इस ऐड में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी दिखाया गया है. जहां एक तरफ सुनील रोहित के गेटअप में शूट कर रहे होते हैं, वहीं दूसरी तरफ असली रोहित शर्मा मेकअप रूम में आराम से नेटफ्लिक्स पर कुछ देखते नजर आते हैं और पूछते हैं कि उनका कोई शूट तो नहीं था.
थोड़ा भूलने वाले स्वभाव से किया कनेक्ट
रोहित शर्मा को अक्सर उनके कूल और थोड़ा भूलने वाले स्वभाव के लिए जाना जाता है और इस वीडियो में उसी बात को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर पहले भी कई दिग्गजों की मिमिक्री कर चुके हैं और हर बार अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं. ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ जैसे किरदारों से उन्होंने टीवी पर जबरदस्त पहचान बनाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




