नीलगाय ने सास को मारा, सदमे में बहू की मौत

बरौली (गोपालगंज) : सास-बहू में झगड़े तो अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन सास की मौत का इतना गहरा सदमा पहुंचा कि बहू ने भी दम तोड़ दिया. मामला बरौली क्षेत्र की विशुनपरा पंचायत के पुतलीपुर गांव का है. 24 घंटे के अंदर सास-बहू की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है. इस परिवार में सास-बहू […]
बरौली (गोपालगंज) : सास-बहू में झगड़े तो अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन सास की मौत का इतना गहरा सदमा पहुंचा कि बहू ने भी दम तोड़ दिया. मामला बरौली क्षेत्र की विशुनपरा पंचायत के पुतलीपुर गांव का है. 24 घंटे के अंदर सास-बहू की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है. इस परिवार में सास-बहू के बीच मां-बेटी जैसा रिश्ता था.
दरअसल, पुतलीपुर गांव निवासी और नगर थाने में पदस्थापित पुलिस जवान प्रभुनाथ साह की पत्नी ज्ञांति देवी (62) को छह फरवरी को नीलगाय ने हमला कर जख्मी कर दिया था. गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात ज्ञांति देवी की मौत हो गयी.
शुक्रवार की सुबह महिला का शव घर पहुंचा, तो सास के शव को देखते ही लिपट कर उनकी बहू सुनीता देवी (43) दहाड़ मार कर रोने लगी. इस दौरान हार्ट अटैक हुआ, जिससे सुनीता ने भी दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










