ePaper

महावीरी अखाड़े में अश्लील गीतों पर बार बालाओं को नचाया, 39 पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 12 Sep 2018 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
महावीरी अखाड़े में अश्लील गीतों पर बार बालाओं को नचाया, 39 पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज:बिहारमें गोपालगंजके मीरगंज में प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद महावीरी अखाड़े में नर्तकियों के नचाने को लेकर विभिन्न अखाड़ा समितियों के 39 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने थाने में आवेदन देकर विभिन्न अखाड़ा समितियों के 39 लोगों को नामजद किया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने नामजद लोगों […]

विज्ञापन

गोपालगंज:बिहारमें गोपालगंजके मीरगंज में प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद महावीरी अखाड़े में नर्तकियों के नचाने को लेकर विभिन्न अखाड़ा समितियों के 39 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने थाने में आवेदन देकर विभिन्न अखाड़ा समितियों के 39 लोगों को नामजद किया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने नामजद लोगों पर प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद अखाड़े के दौरान नर्तकियों के नचाने व अश्लील प्रदर्शन का आरोप लगाया है.

उधर, प्राथमिकी की भनक लगते ही अखाड़ा समितियों में हड़कंप मच गया. चंद लोगों की गलतियों की सजा सबको क्यों मिले इसको लेकर शहर में दिन भर चर्चा होती रही. वहीं कुछ लोगों को यह भी कहते सुना गया कि अखाड़े के दौरान मारपीट अथवा किसी तरह का लफड़ा नहीं हुआ है तो सिर्फ नर्तकी नचाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं होनी चाहिए. साथ ही लोग यह भी कहते सुने गये कि अखाड़े में तो और भी लोग शामिल थे तो 39 लोगों पर ही प्राथमिकी क्यों की गयी है.

क्या है पूरा वाकया
बीते छह व सात सितंबर को मीरगंज क्षेत्र में महावीरी अखाड़ा आयोजित किया गया था. इसमें अखाड़ा समितियों द्वारा झांकी, शौर्य प्रदर्शन व गीत-संगीत की प्रस्तुति के साथ-साथ आॅर्केस्ट्रा में अश्लील गीतों पर नर्तकियों को भी नचाया गया था. इस कारण कानून व्यवस्था को संभालने में काफी कठिनाई प्रशासन को उठानी पड़ी.

इन पर करायी गयी प्राथमिकी

कन्हैया यादव, मुन्ना चौधरी, अमर यादव, भोला यादव, विजय कुमार, सोनू कुमार,चंदन कुमार, कान्हा कुमार, नीरज यादव, भानू यादव, राकेश यादव, अरविंद महतो, मुन्ना प्रसाद, संजय कुमार, विशाल कुमार, हरेराम साह, राहुल कुमार, राजू कुमार, अजय कुमार, विक्की कुमार, विशाल कुमार, रवि सोनी, अरविंद सोनी, मनीष सोनी, संदीप सोनी, छोटू पटवा, शंकर साह, इंदल यादव, अभिमन्यु भगत, राजू यादव, सुजीत यादव, मुकेश साह, कुमार साह, कृष्णा महतो, आमोद चौबे, प्रभंजन मिश्र, कामेक्षा मिश्र, अशोक गिरि आदि मीरगंज, हरखौली, सवरेजी व नरैनियां के 39 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन