अस्पताल में पुलिस से नोक-झोंक, तोड़फोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 5:18 AM
गोपालगंज : एनएच 85 पर थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला चारमुहानी के पास सिटी साइट से हादसा होने के बाद घायल छात्र शादिक को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने छात्र की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू […]
गोपालगंज : एनएच 85 पर थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला चारमुहानी के पास सिटी साइट से हादसा होने के बाद घायल छात्र शादिक को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने छात्र की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस ने हंगामा करने से रोकने की कोशिश की तो तोड़फोड़ शुरू कर दिया. इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के लिए रखा गया व्हील चेयर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
अस्पताल के सुरक्षा बलों ने आक्रोशित परिजनों से सख्ती से निबटना शुरू किया तो मामला शांत हुआ. सदर अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ किये जाने के दौरान मरीजों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. इमरजेंसी वार्ड के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी. उधर, उपद्रव की सूचना मिलने पर नगर थाना व थावे थाने की पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामले को शांत कराया. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि परिजनों का हंगामा और सरकारी उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सिर्फ व्हील चेयर को नुकसान पहुंचाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










