Motorola Signature की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ इस दिन होगी एंट्री

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Motorola Signature Launch Date

Motorola अपनी अगली फ्लैगशिप फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह फोन Motorola Signature नाम से Flipkart के जरिए पेश किया जाएगा. इसमें दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलने वाली है.

विज्ञापन

Motorola ने कंफर्म कर दिया है कि उसका नया फ्लैगशिप फोन Motorola Signature भारत में 23 जनवरी को लॉन्च होगा. इस फोन को कंपनी ने इसी महीने की शुरुआत में लास वेगास में हुए CES इवेंट में दिखाया था. अब Motorola ने यह भी साफ कर दिया है कि यह फोन भारत में Flipkart के जरिए मिलेगा और साथ ही इसके कई अहम फीचर्स भी सामने आ गए हैं. आइए आपको बताते हैं इस स्मार्टफोन में हमें क्या खास देखने को मिलेगा.

Motorola Signature के फीचर्स

यह फोन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive रंगों में आएगा. इसकी मोटाई सिर्फ 6.99mm होगी और वजन 186 ग्राम रहेगा. फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है और पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप और Moto का लोगो देखने को मिल जाता है. 

Motorola Signature में 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक होगी और साउंड के लिए इसमें Bose ट्यून किए गए स्पीकर्स मिलेंगे. मोटोरोला के इस आने वाले फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी मिलने वाला है. फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन होगा.

यह फोन Android 16 पर बेस्ड Motorola के अपने इंटरफेस पर चलेगा. कंपनी 7 साल तक Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें 5,200mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी ने अभी कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि इसमें से एक कैमरा Sony LYTIA 828 सेंसर के साथ आएगा. इसके अलावा फोन में Dolby Vision सपोर्ट और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलेगी

Motorola इस फोन में कुछ नए AI फीचर्स भी देने वाला है. जैसे AI Signature Style, जिससे फोटो में नया और अलग इफेक्ट जोड़ा जा सकेगा. AI Adaptive Stabilisation वीडियो बनाते समय चलते हुए ऑब्जेक्ट को स्टेबल रखने में मदद करेगा. वहीं AI Action Shot मूवमेंट वाली फोटो को भी साफ और स्थिर बनाए रखेगा. Motorola इस डिवाइस के साथ एक नई Signature Club सर्विस भी लॉन्च कर रही है, जिसके तहत ट्रैवल, डाइनिंग, वेलनेस, लाइफस्टाइल और खास क्लब एक्सेस जैसी सुविधाओं में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: iPhone के कैमरा मॉड्यूल के अंदर क्यों होता है ये काला डॉट? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola