120 Bahadur OTT Release: 120 जवानों की वीरता की कहानी अब OTT पर, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम

Updated:
विज्ञापन
120 Bahadur OTT Release: 120 जवानों की वीरता की कहानी अब OTT पर, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम

120 Bahadur OTT Release: बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध को दिखाया गया है.

विज्ञापन

120 Bahadur OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ अब ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है. यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. इससे पहले फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में आई थी. रजनीश ‘रेजी’ घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना अहम भूमिका में नजर आती हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी दमदार और इमोशनल कहानी के चलते यह लगातार चर्चा में बनी रही. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप यह फिल्म कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देखें ‘120 बहादुर’?

फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ को आज से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है. फिल्म में फरहान अख्तर एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आते हैं. दर्शक इस फिल्म को घर बैठे टीवी, लैपटॉप या स्मार्टफोन पर आराम से देख सकते हैं.

फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी

‘120 बहादुर’ एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई को दिखाती है, जहां भारतीय सेना के सिर्फ 120 जवानों ने विषम परिस्थितियों में दुश्मन का सामना किया था. कड़ाके की ठंड, सीमित संसाधन और कठिन हालातों के बावजूद भारतीय सैनिकों ने साहस और देशभक्ति की मिसाल पेश की.

फिल्म यह दर्शाती है कि कम सुविधाओं के बावजूद भारतीय जवान आखिरी सांस तक डटे रहे. यह सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि हिम्मत, दोस्ती और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की भावना को बयां करती है. फिल्म में फरहान अख्तर परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि राशि खन्ना उनकी पत्नी शंगुर कंवर के किरदार में नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2 Trailer: “तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं, जितने हमारे यहां ईद में बकरे काटे जाते हैं”, बॉर्डर 2 के ट्रेलर ने इंटरनेट हिला दिया

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola