सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन एसपी समेत चार दारोगाओं पर लिया संज्ञान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2018 3:52 AM
गोपालगंज : शहर के काली मंदिर रोड वार्ड नंबर चार में घुसकर महिलाओं और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने, महिलाओं से दुर्व्यवहार और घर में लूटपाट के मामले में गोपालगंज के तत्कालीन पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार समेत दो थानेदार और दो सब इंस्पेक्टर पर सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता के कोर्ट ने संज्ञान लिया […]
गोपालगंज : शहर के काली मंदिर रोड वार्ड नंबर चार में घुसकर महिलाओं और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने, महिलाओं से दुर्व्यवहार और घर में लूटपाट के मामले में गोपालगंज के तत्कालीन पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार समेत दो थानेदार और दो सब इंस्पेक्टर पर सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता के कोर्ट ने संज्ञान लिया है. कोर्ट के रुख से अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. 10 अक्तूबर 2016 को शहर में दुर्गापूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी.
उसके बाद 14-15 अक्तूबर की रात काली मंदिर रोड स्थित बजरंग से जुड़े विनय कुमार राय के मकान पर पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार, महम्मदपुर के थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, मांझा थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, नगर थाना के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, नवीन कुमार 15-20 अज्ञात पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे थे. आरोप है कि विनय राय ने दरवाजा खोला तो धक्का देकर सभी अंदर घुस गये. वहां उनकी बुजुर्ग मां उमा देवी, पत्नी मैत्रिय देवी, भाई पंकज कुमार तथा आलोक राय की बेरहमी से पिटाई करने लगे.
महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया गया. सोने की चेन और अंगूठी छिन ली गयी. घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गयी. पुलिस ने विनय राय के अलावे भाई पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मूर्ति विसर्जन उपद्रव में इनका जोड़कर सिधवलिया थाना में बेरहमी से पीटा गया. जब जमानत पर रिहा होकर निकले तो 16 मई 2017 को सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर विनय राय ने न्याय की अपील की थी. कोर्ट में उपलब्ध कराये गये साक्ष्य को सत्य पाते हुए कोर्ट ने मंगलवार को संज्ञान लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










