ePaper

डॉक्टर ने पहले पत्नी को घर से निकाला, फिर अपने ही क्लिनिक में काम करने वाली नर्स से रचा ली दूसरी शादी

Updated at : 03 Jul 2018 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर ने पहले पत्नी को घर से निकाला, फिर अपने ही क्लिनिक में काम करने वाली नर्स से रचा ली दूसरी शादी

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में जादोपुर बाजार के एक डॉक्टर ने दो बच्चों के पिता बनने के बाद पत्नी को घर से निकाल दिया. इस मामले में पीड़ित महिला ने डॉक्टर समेत चार लोगों के विरुद्ध जादोपुर थाने में मारपीट व प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. डॉक्टर की पत्नी प्रतिमा पांडेय ने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में जादोपुर बाजार के एक डॉक्टर ने दो बच्चों के पिता बनने के बाद पत्नी को घर से निकाल दिया. इस मामले में पीड़ित महिला ने डॉक्टर समेत चार लोगों के विरुद्ध जादोपुर थाने में मारपीट व प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. डॉक्टर की पत्नी प्रतिमा पांडेय ने अपने पति डॉ विपिन बिहारी पांडेय पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है.

बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहनेवाली डॉक्टर की पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 2002 में डॉ विपिन बिहारी पांडेय के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद इनके दो बच्चे हुए. डॉक्टर ने दहेज के लिए घर से प्रताड़ित कर निकाल दिया और अपने ही क्लिनिक पर काम करनेवाली नर्स शिल्पी कुमारी के साथ शादी कर ली. शादी का विरोध करने पर मारपीट की. महिला ने कहा कि थाने में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन