पूछताछ के लिए बुलाये गये एसएस बालिका स्कूल के प्राचार्य, गिरफ्तार

Published at :20 Jun 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
पूछताछ के लिए बुलाये गये एसएस बालिका स्कूल के प्राचार्य, गिरफ्तार

गोपालगंज : एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के स्ट्रांग रूम से मैट्रिक परीक्षा-2018 की मूल्यांकित 42400 उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के मामले में मंगलवार को बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र के को-ऑडिनेटर सह प्राचार्य को तलब किया था. दोपहर बाद प्राचार्य प्रमोद श्रीवास्तव बिहार बोर्ड में अपनी सफाई पेश करने पहुंचे थे. जहां पूछताछ […]

विज्ञापन

गोपालगंज : एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के स्ट्रांग रूम से मैट्रिक परीक्षा-2018 की मूल्यांकित 42400 उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के मामले में मंगलवार को बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र के को-ऑडिनेटर सह प्राचार्य को तलब किया था. दोपहर बाद प्राचार्य प्रमोद श्रीवास्तव बिहार बोर्ड में अपनी सफाई पेश करने पहुंचे थे. जहां पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. प्राचार्य की गिरफ्तारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. इधर, मैट्रिक की कॉपियों के गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में है.

एसपी राशिद जमां के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि कुमार, सब इंस्पेक्टर ब्रज भूषण सिंह, रितेश कुमार की टीम मंगलवार को एसएस बालिका स्कूल में छापेमारी की. जहां मौजूद कर्मियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस कांड में नामजद आदेशपाल छठु सिंह और रात्रि प्रहरी आसपूरण सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे, जहां डेढ़ घंटा एसपी राशिद जमां ने उनसे पूछताछ की. हालांकि पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. गिरफ्तार प्राचार्य प्रमोद श्रीवास्तव यूपी के कुशीनगर

पूछताछ के लिए
जिले के पडरौना के स्थायी निवासी बताये जा रहे है.
मालूम हो कि एसएस बालिका प्लस टू स्कूल में नवादा जिले की कॉपियों को मूल्यांकन के लिए भेजा गया था. जांच के बाद मूल्यांकन रिपोर्ट बिहार बोर्ड को सौंपी गयी. बिहार बोर्ड ने टैबलेटिंग के दौरान छात्रों के रिजल्ट को टॉपर देखकर उनकी कॉपियों की मांग की. कॉपियों को बिहार बोर्ड में भेजा गया. इस दौरान समाजिक विज्ञान के दो, हिंदी के दो, संस्कृत के दो, गणित के दो, विज्ञान के दो, अंग्रेजी के दो सहित कुल 12 उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने की जानकारी देते हुए बोर्ड के एक कर्मी सुजीत कुमार ने स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को फोन पर बताया. आनन- फानन में स्कूल के प्राचार्य ने जब मूल्याकंन केंद्र को खोलकर जांच शुरू की तो पता चला कि साइंस की सर्वाधिक कुल 42,400 से अधिक कॉपियां गायब हैं. अब इस मामले में कार्रवाई शुरू हुई हैं.
बोर्ड का दावा, रिजल्ट नहीं पड़ेगा असर
इधर बिहार बाेर्ड में मैट्रिक परीक्षा की 42,000 की जगह एक लाख कॉपियों के गायब होने की भी चर्चा पूरे दिन होती रही. हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा, लेकिन यह साफ कर दिया है कि उक्त कॉपियों के गायब होने से मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इससे टॉपर लिस्ट में भी किसी तरह का बदलाव नहीं होगा, क्योंकि बोर्ड के पास उन सारी कॉपियों के मूल्यांकन के बाद मार्क्स की सूची आ गयी थी. इसलिए किसी भी छात्र के रिजल्ट में गड़बड़ी नहीं होगी. बोर्ड की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गोपालगंज के डीएम व एसपी को जांच का आदेश भी दिया गया है.
एसएस बालिका प्लस टू स्कूल में पुलिस की छापेमारी, दो को पूछताछ के लिए उठाया
घंटों पुलिस कप्तान ने की पूछताछ, कॉपियों की बरामदगी के लिए छापेमारी तेज
एसएस बालिका मूल्याकंन केंद्र से 42400 कॉपियों के गायब होने पर हड़कंप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन