बिहार : पुलिस के पीछा करने दौरान शराब लदी कार में लगी आग, तस्कर फरार, देखें...VIDEO

Published at :16 Jun 2018 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पुलिस के पीछा करने दौरान शराब लदी कार में लगी आग, तस्कर फरार, देखें...VIDEO

भोरे : यूपी से शराब लेकर बिहार आ रहे तस्करों की गाड़ी में अचानक आग लग गयी. जिससे पूरी गाड़ी धू धू कर जल गयी. हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. जबकि गाड़ी पर सवार सभी तस्कर फरार हो गये. यह घटना तब हुई जब पुलिस गाड़ी का पीछा कर रही थी. बाद में […]

विज्ञापन

भोरे : यूपी से शराब लेकर बिहार आ रहे तस्करों की गाड़ी में अचानक आग लग गयी. जिससे पूरी गाड़ी धू धू कर जल गयी. हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. जबकि गाड़ी पर सवार सभी तस्कर फरार हो गये. यह घटना तब हुई जब पुलिस गाड़ी का पीछा कर रही थी. बाद में आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की गयी, शराब होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. अंतत: पूरी गाड़ी जल कर राख हो गयी.

इस घटना को लेकर भोरे-कटेया मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. बताया जाता है कि कटेया थानाध्यक्ष गौतम कुमार पकहां मोड़ के पास वाहन जांच कर रहे थे. इतने में शराब लदी एक बिना नंबर की फोर्ड कंपनी की कार वहां से निकली. शक होने पर गौतम कुमार ने गाड़ी का पीछा किया. लेकिन, तस्कर काफी तेजी से निकल कर भागने लगे. पीछा करते कटेया थानेदार भोरे आ गये. इसी बीच तस्करों ने ग्रामीण रास्ते से होकर अपनी गाड़ी कटेया की ओर मोड़ दी. जैसे ही गाड़ी बखड़िया मोड़ के पास पहुंची कि अचानक गाड़ी में आग लग गयी. पीछे पुलिस की गाड़ी को देख कर उसमें सवार तस्कर वहां से भाग निकले. तुरंत ही आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन गाड़ी को बुलाया गया. लेकिन, शराब होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत होने लगी.

काफी कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इस दौरान भोरे कटेया मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. गाड़ी पूरी तरह जल जाने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा है कि गाड़ी किसकी थी. वैसे मौके पर पहुंची भोरे पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन