मोतिहारी सेंट्रल जेल भेजे गये रंजन समेत तीन कैदी

Published at :12 Jun 2018 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी सेंट्रल जेल भेजे गये रंजन समेत तीन कैदी

सात जून को मिली थी तीनों को उम्रकैद की सजा जेल में सुरक्षा इंतजाम को लेकर प्रशासन का निर्णय कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों को भेजा गया मोतिहारी गोपालगंज : शहर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी गोलू कुमार की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात रंजन सिंह तथा उसके […]

विज्ञापन

सात जून को मिली थी तीनों को उम्रकैद की सजा

जेल में सुरक्षा इंतजाम को लेकर प्रशासन का निर्णय
कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों को भेजा गया मोतिहारी
गोपालगंज : शहर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी गोलू कुमार की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात रंजन सिंह तथा उसके दो अन्य साथियों को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल मोतिहारी भेजा गया. ध्यान रहे कि गत गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम शोभाकांत मिश्र के कोर्ट ने चार अभियुक्तों को उम्रकैद का फैसला सुनाया. साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. नगर थाने के श्याम सिनेमा रोड स्थित ब्लू स्टार कपड़ा दुकान में 15 अप्रैल, 2015 की देर शाम पहुंचे युवकों पर कपड़ा रंगदारी में लेने तथा पैसा मांगने पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी.
इसमें सजा काट रहे मांझा थाने के कोल्हुआ निवासी कुख्यात रंजन सिंह, मांझा के छवही गांव का रॉकी कुमार उर्फ अवनीत कुमार तथा अंशुमन तिवारी को सेंट्रल जेल भेजा गया है. जबकि, इस कांड के एक आरोपित मिलन सिंह को फिलहाल चनावे जेल में ही रखा गया है. जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही इन अपराधियों को मोतिहारी भेजा गया है. कुछ और कैदियों की सूची तैयार की जा रही है, जिसकी प्रक्रिया पूरा होने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेजा जायेगा. जेल में इन कैदियों के कारण सुरक्षा प्रभावित हो सकता था. सजा होने के बाद नियमानुसार सेंट्रल जेल भेजना जरूरी होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन