इफ्तार के दो खजूर से दूर होती है शरीर की कमजोरी

गोपालगंज : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का कहना था कि रोजा रखोगे तो स्वस्थ रहोगे. इसलिए इबादत के माह रमजान में सहरी और इफ्तार में शरीर को स्वस्थ रखनेवाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए. इससे पूरे साल सेहत सही रहती है. बहुत से लोगों का वजन रोजा रखने के बावजूद बढ़ता है. इससे […]
गोपालगंज : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का कहना था कि रोजा रखोगे तो स्वस्थ रहोगे. इसलिए इबादत के माह रमजान में सहरी और इफ्तार में शरीर को स्वस्थ रखनेवाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए. इससे पूरे साल सेहत सही रहती है. बहुत से लोगों का वजन रोजा रखने के बावजूद बढ़ता है. इससे बचने के लिए इफ्तार से सहरी के वक्त तक खूब पानी पीना चाहिए. विभिन्न प्रकार के फलों का सेवन करें, दिन में धूप से बचें. इस प्रकार का प्रयास करना चाहिए कि रोजेदार की नींद पूरी हो. नींद पूरी न होने से शरीर में दिक्कतें हो सकती हैं. इफ्तार के पहले 15-20 मिनट चलने से लोगों का वजन कम हो सकता है.
कुछ लोगों के यहां तेल या घी में तले खाद्य पदार्थ ज्यादा सेवन किये जाते हैं. नयी पीढ़ी समोसा, पकौड़ा, चिप्स खाना पसंद करती है. डॉ कौशर जावेद के अनुसार, इससे पेट खराब होता है, वजन भी बढ़ सकता है. तले खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए. इससे प्यास अधिक लगती है. इफ्तार के वक्त दो खजूर सेवन करने से दिन भर की कमजोरी दूर होती है. दिन भर में जो पसीना निकलता है, उसकी कमी इस खजूर से पूरी हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




