शिक्षक के घर से दो लाख नकद व लाखों के जेवर की चोरी

Published at :11 Jun 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक के घर से दो लाख नकद व लाखों के जेवर की चोरी

चोरी करने घर में घुसा युवक धराया मांझा : थाना क्षेत्र के लंगटूहाता गांव में चोरी करने आये युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अनवरी खातून ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है. शनिवार की रात वह अपने पूरे परिवार के साथ […]

विज्ञापन

चोरी करने घर में घुसा युवक धराया

मांझा : थाना क्षेत्र के लंगटूहाता गांव में चोरी करने आये युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अनवरी खातून ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है. शनिवार की रात वह अपने पूरे परिवार के साथ छत पर सोयी हुई थी. अचानक एक युवक दीवाल के रास्ते छत पर चढ़ गया और सीढ़ी के रास्ते कमरे के अंदर घुस गया. खट-पट की आवाज से उसके बड़े पुत्र शम्स तबरेज की नींद टूट गयी. उसने उठकर देखा तो एक युवक घर के अंदर घुस रहा था. वह तुरंत मुझे जगाकर बताया.
इसके बाद सीढ़ी के रास्ते में लगे गेट को बंद कर दिया और शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गये. ग्रामीणों ने देखा कि गांव का ही युवक गोविंदा पांडेय घर के अंदर बंद था, जो भागने की हर संभव कोशिश कर रहा है. परिजनों की सूचना पर स्थानीय चौकीदार भूषण यादव पहुंचा और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव को जानकारी दी. इसके बाद मांझा थाने में तैनात एएसआई अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच उक्त युवक को हिरासत में ले लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन