अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

Published at :10 Jun 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

मांझा : पूर्वोत्तर रेलवे के मांझा स्टेशन के समीप इमिलिया ढाला के समीप शनिवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ. सुबह में शौच के लिए गये ग्रामीणों ने शव होने की सूचना मांझा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर को दी. सहायक स्टेशन मास्टर श्यामदेव पासवान ने मेमो बनकार जीआरपी थाना थावे […]

विज्ञापन

मांझा : पूर्वोत्तर रेलवे के मांझा स्टेशन के समीप इमिलिया ढाला के समीप शनिवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ. सुबह में शौच के लिए गये ग्रामीणों ने शव होने की सूचना मांझा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर को दी. सहायक स्टेशन मास्टर श्यामदेव पासवान ने मेमो बनकार जीआरपी थाना थावे और मांझा पुलिस को जानकारी दी. करीब तीन घंटे बाद मांझा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, आरपीएफ के कांस्टेबल संतोष कुमार व जीआरपी थावे के एसआई ए सुरंग दल-बल के साथ पहुंचे. जीआरपी व आरपीएफ की देखरेख में मांझा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा.

शव की पहचान नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन