नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

सिधवलिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगिरहा गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने बरहीमा चौक से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि महमदपुर थाने के जोगिरहा गांव की किशोरी बुधवार की देर शाम अपने बहन के साथ […]
विज्ञापन
सिधवलिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगिरहा गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने बरहीमा चौक से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि महमदपुर थाने के जोगिरहा गांव की किशोरी बुधवार की देर शाम अपने बहन के साथ शौच को निकली थी. इसी बीच सिधवलिया थाने के बरहीमा गांव के दो युवक सोनू आलम और उमेश कुशवाहा एक बाइक पर सवार होकर पहुंच गये और उसकी बहन को धक्का देकर किशोरी को उठाकर बाइक से लेकर चले गये.
सोनू नामक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है. सिधवलिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी बाइक को देख पुलिस ने टॉर्च जलायी. इसी बीच उमेश बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि सोनू पुलिस की गिरफ्त में आ गया. पीड़िता के बयान पर सोनू और उमेश कुशवाहा के खिलाफ रेप की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




