फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर जायेंगे जेल सील होंगे क्लिनिक व नर्सिंग होम

गोपालगंज : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी डिग्री लेकर निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम चलानेवाले डॉक्टरों की खैर नहीं है. स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा. फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर जेल जायेंगे और क्लिनिक व नर्सिंग होम सील किये जायेंगे. बीते सोमवार को शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में तीन नवजात के […]
गोपालगंज : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी डिग्री लेकर निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम चलानेवाले डॉक्टरों की खैर नहीं है. स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा. फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर जेल जायेंगे और क्लिनिक व नर्सिंग होम सील किये जायेंगे. बीते सोमवार को शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में तीन नवजात के साथ महिला की हुई मौत के मामले को जिला स्वास्थ्य विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है. सिविल सर्जन ने फर्जी तरीके से चल रहे नर्सिंग होम व डॉक्टरों की डिग्री की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है. टीम में शामिल अपराधी शहर व ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर जांच करेंगे. इसके बाद जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप देंगे. जांच में दोषी पाये जानेवाले फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी और संबंधित निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम सील किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




