जांच के नाम पर बाल काटने से खौफ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

महिलाओं की उड़ी नींद, कहीं धोखा तो नहीं पंचदेवरी : कटेया थाना क्षेत्र के महेशपुर व बातल चोरहा गांवों में स्वच्छता के नाम पर बाल काटे जाने के बाद महिलाओं में दहशत व्याप्त हो गया है. यह मामला एक अबूझ पहेली बन चुका है. इसकी वास्तविकता अभी तक सामने नहीं आयी है. पुलिस ने भले […]
विज्ञापन
महिलाओं की उड़ी नींद, कहीं धोखा तो नहीं
पंचदेवरी : कटेया थाना क्षेत्र के महेशपुर व बातल चोरहा गांवों में स्वच्छता के नाम पर बाल काटे जाने के बाद महिलाओं में दहशत व्याप्त हो गया है. यह मामला एक अबूझ पहेली बन चुका है. इसकी वास्तविकता अभी तक सामने नहीं आयी है.
पुलिस ने भले ही बाल काटने वाली महिलाओं की टीम से बांड भरवाकर छोड़ दिया है, लेकिन अब भी यह जांच का विषय बना हुआ है. इधर, जिन महिलाओं के बाल काटे गये हैं वे सहमी हुई हैं. कहीं उनके साथ कोई धोखा तो नहीं किया गया है. इसे लेकर उनमें काफी खौफ है. महेशपुर व बातल चोरहा की कई महिलाओं ने स्थानीय बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति, सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी व थानाध्यक्ष गौतम कुमार से जांच की मांग की है.
गहन पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ने के बाद भी पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है. ज्ञात हो कि 28 मई को कुछ पुरुषों के साथ एक दर्जन महिलाओं की टीम महेशपुर व बातल चोरहा गांव में पहुंची. अपने आप को एनजीओ का सदस्य बताकर वे महिलाएं स्वच्छता व स्वास्थ्य जांच के नाम पर गांव की महिलाओं के बाल काटने लगीं. इस दौरान वे गांव की महिलाओं से कुछ बेतुका जानकारियां भी ले रही थीं. शक होने पर ग्रामीणों ने पूरी टीम को बंधक बना लिया.
इसके बाद पुलिस इन महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर गहन पूछताछ की. पूछताछ के बाद बांड भरवाकर पुलिस द्वारा इन्हें छोड़ दिया गया है, लेकिन इनकी संदेहात्मक करतूत को लेकर महिलाएं भयभीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




