''2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी''

Published at :25 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
''2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी''

खरीफ महाअभियान सह महोत्सव में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी कृषि कौशल विकास पर कृषि कार्यशाला का आयोजन बरौली : कृषि में तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों के कौशल विकास बढ़ाने तथा किसानों की आय कैसे दोगुनी हो, इसके लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में खरीफ महाअभियान सह महोत्सव 2018 कार्यशाला का आयोजन […]

विज्ञापन

खरीफ महाअभियान सह महोत्सव में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

कृषि कौशल विकास पर कृषि कार्यशाला का आयोजन
बरौली : कृषि में तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों के कौशल विकास बढ़ाने तथा किसानों की आय कैसे दोगुनी हो, इसके लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में खरीफ महाअभियान सह महोत्सव 2018 कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख प्रति सुरेंद्र राम तथा आत्मा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया. इसमें प्रखंड के हर क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में केवीके के वैज्ञानिक संजय कुमार द्वारा धान उत्पादन की तकनीक किसानों को बतायी गयी, वहीं बीटीएम सुनील तिवारी द्वारा समूह गठन और किसान उत्पादन संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रखंड में चल रही खरीफ फसल संबंधी योजनाओं की जानकारी कृषि समन्वयक अनिल कुमार सिंह ने दी, साथ ही अनुदान के बारे में भी बताया.
मौके पर आत्मा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव द्वारा जैविक खेती पर विशेष जोर देते हुए किसानों को अधिक से अधिक इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर बीएओ चुल्हन राम, जीविका के बीपीएम कृष्णा गुप्ता, सहकारिता पदाधिकारी, बलिराम प्रसाद, आस महम्मद, शंकर साह, संजय यादव, धीरन मांझी, भूलन सिंह, पप्पू साह, शंकर साह, प्रेमनाथ तिवारी, किसान नेता राजेश तिवारी समेत सभी कृषि समन्वयक व कृषि सलाहकार उपस्थित थे.
एक नजर में कृषि योजना और लक्ष्य
मुख्यमंत्री धान : 140 किसान
मुख्यमंत्री अरहर : 80 किसान
बीजग्राम धान : 200 किसान
बीजग्राम अरहर : 100 किसान
श्रीविधि धान प्रत्यक्षण : 49 एकड़
जीरो टिलेज : 16 एकड़
तनावरोधी धान : 49 एकड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन