24 घंटे में 20 एकड़ जमीन नदी में समायी

Published at :16 May 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में 20 एकड़ जमीन नदी में समायी

कटाव की सूचना के बाद भी विभाग ने साधी चुप्पी कटाव के कारण विस्थापित होने का मंडराने लगा खतरा बैकुंठपुर : पहली बार मई में गंडक नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटाव भी तेज हो गया है. नदी के रुख को देख इलाके के लोग दहशत में आ गये हैं. जल स्तर […]

विज्ञापन

कटाव की सूचना के बाद भी विभाग ने साधी चुप्पी

कटाव के कारण विस्थापित होने का मंडराने लगा खतरा
बैकुंठपुर : पहली बार मई में गंडक नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटाव भी तेज हो गया है. नदी के रुख को देख इलाके के लोग दहशत में आ गये हैं. जल स्तर बढ़ने से नदी खोम्हारीपुर गांव की चौखट पर पहुंच गयी है. सोमवार से खोम्हारीपुर गांव के समीप गंडक नदी में कटाव शुरू हो गया. कटाव के कारण करीब 20 एकड़ से अधिक जमीन गंडक नदी के गर्भ में विलीन हो गयी है. कटाव की तीव्रता को देखकर ग्रामीणों में पिछले वर्ष की तरह आशियाना उजड़ने का डर उत्पन्न हो गया है. बताया गया कि पिछले 24 घंटों से हो रहे कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से अब तक बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका है. स्थानीय मुखिया कुंती देवी ने बताया कि कटाव की सूचना अंचल कार्यालय बैकुंठपुर को दी गयी है. लेकिन, अब तक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.
पिछले वर्ष भी गंडक नदी के कटाव से खोम्हारीपुर गांव के पचास से अधिक घरों के ग्रामीणों ने खुद ही अपना आशियाना उजाड़ लिया था. जबकि, कई झोंपड़ियां गंडक नदी के गर्भ में विलीन हो गयी थी. इस बार भी गन्ने की फसल बर्बाद होने की आशंका किसानों को सता रही है. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि कटाव की सूचना मिली है. जांच के लिए टीम भेजी जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर कटाव निरोधात्मक कार्य चलाया जायेगा. बहरहाल समाचार लिखे जाने तक गंडक नदी का कटाव जारी है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत नजर आ रहे हैं. नदी का जल स्तर बढ़ने का समय 15 जून के बाद का होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन