ट्रक-बोलेरो में टक्कर, छह घायल

Published at :16 May 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-बोलेरो में टक्कर, छह घायल

गोपालगंज : शहर के एनएच 28 पर मंगलवार की अहले सुबह बंजारी ओवरब्रिज के पास ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया, जिसमें छह लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया गया कि एक बोलेरो पर सवार कुछ लोग […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के एनएच 28 पर मंगलवार की अहले सुबह बंजारी ओवरब्रिज के पास ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया, जिसमें छह लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया गया कि एक बोलेरो पर सवार कुछ लोग सासामुसा की तरफ से आ रहे थे तभी बंजारी ओवरब्रिज के पास बोलेरो और ट्रक की टक्‍कर हो गयी. टक्‍कर इतनी जबर्दस्त थी कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनायी दी. आसपास के लोगों ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला तथा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज हुआ. घायलों में जनार्दन प्रसाद, उनकी पत्नी बुटन देवी, चैनपुर के शिवपूजन रावत, अजीत कुमार और प्रियंका कुमारी शामिल हैं. वहीं, गंभीर रूप से घायल बुटन देवी और प्रियंका देवी को डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है.

ट्रक के नीचे कार्य कर रहा मेकैनिक घायल: गोपालगंज. बंजारी चौक के समीप एक ट्रक के नीचे कार्य कर रहा मेकैनिक दबने से घायल हो गया. बताया गया कि सुग्रीव कुमार बंजारी के समीप ट्रक खड़ा कर नीचे ग्रीस लगाने का कार्य कर रहा था. अचानक पीछे से एक ट्रक ने ठोकर मार दी. इससे मेकैनिक दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. मेकैनिक की हालत को गंभीर देख डॉक्टर ने दिल्ली रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन