गेहूं उठाने के क्रम में महिला का हाथ कटा

Published at :27 Apr 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
गेहूं उठाने के क्रम में महिला का हाथ कटा

गोपालगंज : गेहूं की दौनी के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से एक महिला का बायां हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गेहूं की दौनी के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से एक महिला का बायां हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. बताया गया कि थावे थाने के भुसांव गांव में गेहूं के पौधे की दौनी की जा रही थी. इसी दौरान गांव के जनार्दन प्रसाद की पत्नी ऐना देवी मशीन के नीचे से गेहूं निकालने गयी और थ्रेसर की चपेट में आ गयी, जिससे उसका बायां हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. खबर लिखे जाने तक गोरखपुर में घायल महिला का इलाज चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन