रूपीबगही में लगी आग, पांच घर राख

पंचदेवरी : स्थानीय प्रखंड के रूपी बगही गांव में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग जाने से पांच घर जलकर राख हो गये व लाखों रुपये संपत्ति खाक हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे रूपीबगही नोनियापट्टी में अचानक आग लग गयी. पल भर में ही आग ने भयंकर रूप […]
पंचदेवरी : स्थानीय प्रखंड के रूपी बगही गांव में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग जाने से पांच घर जलकर राख हो गये व लाखों रुपये संपत्ति खाक हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे रूपीबगही नोनियापट्टी में अचानक आग लग गयी. पल भर में ही आग ने भयंकर रूप ले लिया. तेज पछुआ हवा के कारण आसपास के कई घरों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया. घर के अंदर से महिलाओं व बच्चों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचायी.
ललन चौहान के घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी. शादी के लिए घर में रखे सारे सामान जल गये. इनके अलावा राजबल्लम चौहान, लक्ष्मण चौहान, योगेंद्र चौहान व युगल चौहान के घर भी पूरी तरह से जल गये. घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. इस अगलगी में एक लाख से अधिक नकद, गहने, कपड़े समेत अन्य सामान जल गये. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी रंजीत तिवारी, दुर्गा पांडेय आदि लोग पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये. सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुकूल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




