और चढ़ा पारा, लू से सड़कों पर दिखा कर्फ्यू जैसा नजारा

गोपालगंज : मौसम का पारा दिन-प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है. पंजाब से आ रही पछुआ हवा के कारण सड़कों पर कर्फ्यू जैसी हालत दिख रही है. सुबह 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. पंजाब से आ रही पछुआ हवा 19.9 किमी की रफ्तार से चलती रही. दिन के 11 बजते ही […]
गोपालगंज : मौसम का पारा दिन-प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है. पंजाब से आ रही पछुआ हवा के कारण सड़कों पर कर्फ्यू जैसी हालत दिख रही है. सुबह 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. पंजाब से आ रही पछुआ हवा 19.9 किमी की रफ्तार से चलती रही. दिन के 11 बजते ही लोग अपने घरों में दुबक गये. बहुत जरूरी होने के बाद ही लोग घर से बाहर निकले. तपती दोपहरी में स्कूली बच्चे घर पहुंचे. उनके चेहरे तमतमाये हुए थे. कई बच्चों को तो लू का असर देखा गया.
घरों में पंखा, एसी और कूलर भी फेल होने लगे. बिजली कटते ही पसीने से तर-बतर लोग होते रहे. न्यूनतम तापमान अचानक बढ़ने से हीट स्ट्रोक, लू की सर्वाधिक चपेट में लोग आ रहे हैं. अस्पतालों में लू के चपेट में आने वाले मरीजों की भीड़ लगी हुई है. सर्दी, जुकाम, बुखार खांसी जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. इसमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की है. हालांकि दोपहर में शहर की सड़कों पर वीरानगी के बीच जहां-तहां बेल, आम का जूस, गन्ना, शिकंजी, सत्तू और शरबत की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




