छत से गिरकर पेंटर की मौत, मची अफरातफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2018 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के सरेया वार्ड पांच में सोमवार की शाम हुई घटना गोपालगंज : शहर के सरेया वार्ड पांच में काम करने के दौरान छत से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गयी. इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी. लोग आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. […]
विज्ञापन
शहर के सरेया वार्ड पांच में सोमवार की शाम हुई घटना
गोपालगंज : शहर के सरेया वार्ड पांच में काम करने के दौरान छत से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गयी. इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी. लोग आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इसके बाद नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
बताया गया कि जादोपुर थाने के मशानथाना गांव का विपिन सिंह शहर के सरेया वार्ड पांच स्थित अवधेश सिंह के मकान में पेंट का काम कर रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी. देर शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. उधर, पेंटर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




