सड़क पर आगजनी कर मांगा इंसाफ

Published at :24 Apr 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर आगजनी कर मांगा इंसाफ

हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए किया घेराव थावे के थानेदार को हटाने की मांग पर अड़े थे परिजन थावे : चर्चित जूही परवीन हत्याकांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए थावे थाने का घेराव किया. थाने के […]

विज्ञापन

हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए किया घेराव

थावे के थानेदार को हटाने की मांग पर अड़े थे परिजन
थावे : चर्चित जूही परवीन हत्याकांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए थावे थाने का घेराव किया. थाने के बाहर एनएच 85 पर आगजनी कर गोपालगंज-सीवान हाईवे को जाम कर दिया. हंगामा कर रहे लोगों ने थावे थानेदार पर हत्या में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थानेदार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे. हथुआ थाने के भोजू खां टोला से करीब तीन सौ की संख्या में लोग सड़क जाम करने के लिए पहुंचे थे. हथुआ, मीरगंज में हंगामा व प्रदर्शन करने के बाद थावे थाने के पास लाठी-डंडे के साथ ‘जूही को इंसाफ दो’,
‘आरोपित पति को फंसी दो’ की तख्ती लेकर हाईवे को दोनों तरफ से जाम कर दिया था. गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे. करीब तीन घंटे तक हंगामे और आगजनी के बाद सदर इंस्पेक्टर रामसेवक यादव ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी. इंस्पेक्टर के आश्वासन पर परिजन शांत हुए. पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में सलमान, सब्बीर अहमद, हसन राजा खां, अब्दुल वहाब, सद्दाम हुसैन, अली राजा, राम एकबाल यादव, राजकुमार राम, अरविंद कुमार समेत हथुआ के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.
पांच थानों की पुलिस पहुंची
थाने का घेराव करने और हाईवे जाम करने की सूचना पर सदर इंस्पेक्टर के अलावा पांच थानों की पुलिस पहुंची. पुलिस बलों के पहुंचने के बाद भी इंसाफ मांग रहे परिजन डटे रहे. सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस पदाधिकारी बालेश्वर राय, हथुआ थानाध्यक्ष विमल कुमार, जादोपुर के थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, मांझा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, एसटी-एससी के थानाध्यक्ष संजय राम आदि ने समझा कर मामले को शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन