हथियार लेकर पहुंचे युवकों से जवानों की नोकझोंक

गोपालगंज : सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगा है. शुक्रवार को हथियार के साथ इमरजेंसी वार्ड में जबरन घुस रहे युवकों से सुरक्षाबलों के बीच नोकझोंक हुई. घटना का कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों पर भी युवकों ने राइफल तान दी. कुछ ही देर में मामला वरीय अधिकारियों के पास […]
गोपालगंज : सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगा है. शुक्रवार को हथियार के साथ इमरजेंसी वार्ड में जबरन घुस रहे युवकों से सुरक्षाबलों के बीच नोकझोंक हुई. घटना का कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों पर भी युवकों ने राइफल तान दी. कुछ ही देर में मामला वरीय अधिकारियों के पास पहुंच गया. नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मामले की जांच की. उधर, अस्पताल के सुरक्षा बलों ने मामले में अस्पताल के उपाधीक्षक को आवेदन दिया है.
सुरक्षा बल गणेश प्रसाद व राजदेव राय ने अस्पताल प्रशासन को आवेदन देते हुए कहा कि दोनों युवक हथियार के साथ पहुंचे थे. ईमरजेंसी वार्ड में जबरन प्रवेश कर रहे थे. संदिग्ध गतिविधि देख पूछताछ की गयी तो कुछ युवक भागने लगे. वहीं दो बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया गया. दोनों युवकों ने नोकझोंक की. उधर, नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान दोनों ने खुद को ठेकेदार बताया. सुरक्षा के लिए राइफल रखने की बात कही. पुलिस ने वर्जित क्षेत्र में हथियार लेकर पहुंचने पर पाबंदी होने की जानकारी देते हुए पूछताछ कर छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




