थावे में दो करोड़ 56 लाख से बनेगा भक्त रहषु का भव्य मंदिर

थावे : यह खबर दिल को सुकून पहुंचाने वाली है. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मंदिर परिसर के साथ ही भक्त रहषु के मंदिर परिसर का पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है. रहषु मंदिर का परिसर अगले छह माह के बाद पर्यटकों को लुभायेगा. बिहार का पहला मंदिर परिसर […]
थावे : यह खबर दिल को सुकून पहुंचाने वाली है. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मंदिर परिसर के साथ ही भक्त रहषु के मंदिर परिसर का पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है. रहषु मंदिर का परिसर अगले छह माह के बाद पर्यटकों को लुभायेगा. बिहार का पहला मंदिर परिसर जिसके पास नाव के आकार का अपना तालाब होगा. इसमें रंग बिरंगी लाइट से पूरा कैंपस को सजाया जायेगा. इतना ही नहीं इस तालाब में रंग-बिरंगी मछलियां भी होंगी.
भक्तों को बैठने के लिए बजाप्ता कुर्सी लगी होगी. वहां भक्त बैठ कर मछलियों को दाना खिलाकर आनंद उठायेंगे. इसके लिए 2.56 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है. मंदिर परिसर का भव्य स्वरूप देने के लिए अभियंताओं की टीम दिन-रात जुटी है. रियल इंडिया के द्वारा इस परिसर को विकसित किया जा रहा है.
निर्माण एजेंसी को कार्योँ में तेजी लाने के लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार राय, सहायक अभियंता विवेकानंद शर्मा लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार को जवाबदेही सौंपी गयी है. कल तक बेतरतीब दिखने वाला मंदिर का परिसर एक अलग ही छटा बिखेरेगा. मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को अलग ही अनुभूति का एहसास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




