जनाजे से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Published at :13 Apr 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
जनाजे से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

सड़क पर खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, दूसरे की हालत हुई गंभीर तरेया के हफुआ बलराम का रहनेवाला था मृतक, पडरौना में हुआ हादसा सेवरही : सुपुर्द-ए-खाक कर घर लौट रहे तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हफुआ बलराम गांव के 35 वर्षीय आरिफ अंसारी की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसे में […]

विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, दूसरे की हालत हुई गंभीर

तरेया के हफुआ बलराम का रहनेवाला था मृतक, पडरौना में हुआ हादसा
सेवरही : सुपुर्द-ए-खाक कर घर लौट रहे तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हफुआ बलराम गांव के 35 वर्षीय आरिफ अंसारी की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया है. परिजनों ने बताया कि आरिफ अंसारी और तौशिफ आलम रिश्तेदार के यहां निधन होने पर गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक कर लौट रहे थे. पड़रौना के कटकुइया के पास सड़क पर ही ट्रक खड़ा था. ट्रक में टक्कर होने से आरिफ अंसारी की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया.
चार बेटियों की कैसे होगी परवरिश
आरिफ अंसारी और इनके पिता विदेश में रहते थे. एक सप्ताह पहले आरिफ अपने घर आया था. सड़क हादसे में मौत होने के बाद चार बेटियों की परवरिश को लेकर सभी लोग चिंतित थे. परिजनों ने बताया कि घर में आरिफ इकलौता चिराग था. आरिफ की भी चार बेटियां ही हैं.
मौत पर बिहार-यूपी से पहुंचे लोग
हादसे में मौत होने की सूचना मिलने पर बिहार-यूपी से काफी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचे. देर शाम तक हफुआ बलराम स्थित घर पर लोगों की भीड़ जुटी रही. गांव में ही आरिफ का सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा. आरिफ की मौत होने से गांव के लोग भी मर्माहत थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन