यूपी से शराब की खेप ला रहा तस्कर धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र में तमकुही सीओ ने की कार्रवाई सेवरही (कुशीनगर) : क्रेजी रोमियो शराब की खेप लेकर बिहार जा रही सफारी गाड़ी को तमकुही राज के सीओ ने एनएच 28 से जब्त किया. कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ. उससे पुलिस के अधिकारी पूछताछ में जुटे हुए हैं. बिहार में शराब के प्रतिबंध […]
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र में तमकुही सीओ ने की कार्रवाई
सेवरही (कुशीनगर) : क्रेजी रोमियो शराब की खेप लेकर बिहार जा रही सफारी गाड़ी को तमकुही राज के सीओ ने एनएच 28 से जब्त किया. कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ. उससे पुलिस के अधिकारी पूछताछ में जुटे हुए हैं. बिहार में शराब के प्रतिबंध होने के कारण यूपी के सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करों की नेटवर्क काफी मजबूत हो गयी है. इस बीच कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी फाजिलनगर से वापस अपने ऑफिस तमकुहीराज आ रहे थे. तभी उनकी नजर पटहेरवा थाना के महुअवा कट्टा के पास एक संदिग्ध लग्जरी सफारी गाड़ी बिहार की तरफ जाते वक्त दिखायी पड़ी.
पुलिस को पीछे देख सफारी चालक अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. सीओ ने सफारी का पीछा कर के पकड़ लिया गया. इसकी तलाशी में 28 पेटी शराब बरामद की गयी तो वही गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कोटवा के रहने वाले रवींद्र राम के पुत्र धनेश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, उसका साथी भागने में सफल हो गया. क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष पटहेरवा बबन सिंह को मौके पर बुला कर मुजरिम सहित माल, गाड़ी सुपुर्द कर दिया गया है. मौके पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है. पुलिस का मानना है कि इन तस्करों का बड़ा नेटवर्क है. इस पर लगातार नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




