अब एंबुलेंस को शराब लाने के लिए माफिया बना रहे हथियार

Published at :12 Apr 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
अब एंबुलेंस को शराब लाने के लिए माफिया बना रहे हथियार

यूपी निर्मित 15 पीस लैला शराब के साथ जादोपुर थाने का एंबुलेंस चालक सहित दो गिरफ्तार कुचायकोट : शराब के धंधेबाज रोज नया-नया तरीका अपनाकर यूपी, हरियाणा व पंजाब से शराब की तस्करी कर बिहार में ला रहे हैं. शराब के धंधेबाजों ने अब एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने का तरीका अपनाया है. यह […]

विज्ञापन

यूपी निर्मित 15 पीस लैला शराब के साथ जादोपुर थाने का एंबुलेंस चालक सहित दो गिरफ्तार

कुचायकोट : शराब के धंधेबाज रोज नया-नया तरीका अपनाकर यूपी, हरियाणा व पंजाब से शराब की तस्करी कर बिहार में ला रहे हैं. शराब के धंधेबाजों ने अब एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने का तरीका अपनाया है. यह मामला उस समय उजागर हुआ जब कुचायकोट थाने के अध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बलथरी बैरियर पर बने पुलिस चेकपोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान गोपालगंज नंबर की एक एंबुलेंस से शराब बरामद की.
पुलिस ने शक होने पर एंबुलेंस की तलाशी ली तो उसमें से यूपी निर्मित 15 पीस लैला शराब बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस चालक नगर थाने के बंजारी निवासी बागेश्वर ठाकुर के पुत्र बिट्टू ठाकुर और मनोज ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष को पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि वे शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे. पुलिस ने एंबुलेंस व शराब को जब्त कर लिया और दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
एक माह पहले श्रीपुर ओपी क्षेत्र में एंबुलेंस में बरामद हुई थी शराब : अक्सर पुलिस बल या जांच अधिकारी एंबुलेंस को रोककर चेक नहीं करते हैं, इसका ही फायदा एंबुलेंस चालक उठा रहे हैं. करीब एक माह पहले भी जिले के फुलवरिया थाने के श्रीपुर ओपी क्षेत्र में भी सीवान के महाराजगंज के एक एंबुलेंस से शराब बरामद की गयी थी और चालक सह धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया था.
श्रीपुर ओपी प्रभारी लक्ष्मी नारायण महतो ने भागीपट्टी समऊर-मीरगंज पथ पर बालेपुर बाबा भूतनाथ कॉलेज के पास वाहन जांच के दौरान शक होने पर एक एंबुलेंस को रोका और तलाशी ली. इसमें एंबुलेंस से यूपी निर्मित 16 बोतल शराब बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस व शराब जब्त कर ली और चालक सह धंधेबाज सोनू कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन