64 हजार नकद व चार लाख के गहने चोरी

Published at :11 Apr 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
64 हजार नकद व चार लाख के गहने चोरी

सरपंच के घर वारदात पीछे के रास्ते से घर में घुसे थे चोर भोरे : जगतौली पंचायत के सरपंच के घर से चोरों ने 64 हजार नकद सहित लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घर से चोरी गये बक्से को सरपंच के घर के पास से बरामद किया गया है. […]

विज्ञापन

सरपंच के घर वारदात पीछे के रास्ते से घर में घुसे थे चोर

भोरे : जगतौली पंचायत के सरपंच के घर से चोरों ने 64 हजार नकद सहित लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घर से चोरी गये बक्से को सरपंच के घर के पास से बरामद किया गया है. वहीं, घटनास्थल पर मिले एक शाल के कारण घटना में शामिल एक व्यक्ति की पहचान हो गयी है. इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि जगतौली पंचायत की सरपंच व दयालछापर गांव की बेबी देवी सहित पूरे परिवार के सदस्य सोमवार की रात खाना खाकर सोये हुए थे.
इसी बीच रात में पीछे की खिड़की तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गये और घर में रखे दो बक्सों को गायब कर दिया. बक्से में 64 हजार नकद एवं लगभग चार लाख रुपये के जेवर थे. बक्से को लेकर चोरों ने घर के पीछे बने एक खेत में ले जाकर तोड़ दिया और सारा सामान लेकर निकल गये. चोरी की जानकारी मिलने पर घरवालों ने शोर मचाया.
वहीं, ग्रामीणों ने खेत में पड़े बक्से को देख पुलिस को घटना की जानकरी दी. सरपंच के पति सोनू कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर एक शाल मिला है, जो उन्हीं के गांव के एक व्यक्ति का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन