पीएम के मोतिहारी दौरे को लेकर हाई अलर्ट

Published at :10 Apr 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम के मोतिहारी दौरे को लेकर हाई अलर्ट

मोतिहारी-गोपालगंज बॉर्डर पर बढ़ायी गयी पुलिस की चौकसी दियारा इलाके में पुलिस चला रही सर्च अभियान, वाहन जांच गोपालगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे को लेकर हाई अलर्ट किया गया है. गोपालगंज-मोतिहारी बॉर्डर से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस को अलर्ट किया गया है. गाड़ियों की जांच से लेकर संदिग्ध लोगों पर विशेष […]

विज्ञापन

मोतिहारी-गोपालगंज बॉर्डर पर बढ़ायी गयी पुलिस की चौकसी

दियारा इलाके में पुलिस चला रही सर्च अभियान, वाहन जांच
गोपालगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे को लेकर हाई अलर्ट किया गया है. गोपालगंज-मोतिहारी बॉर्डर से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस को अलर्ट किया गया है. गाड़ियों की जांच से लेकर संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है. सोमवार को पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की जांच की. शहर में आंबेडकर चौक, बंजारी मोड़, अरार मोड़ पर गाड़ियों की जांच की गयी. वहीं बरौली, बैकुंठपुर, सिधवलिया थाने की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी है.
नक्सलग्रस्त क्षेत्रों में विशेष नजर: सीमावर्ती जिला मोतिहारी में प्रधानमंत्री के मंगलवार को होनेवाले दौरे को लेकर नक्सलग्रस्त इलाकों में पुलिस की विशेष नजर है. बैकुंठपुर, पानापुर, करसघाट, सत्तर घाट, मीरा टोला समेत कई जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है. गोपालगंज के अलावा सीमावर्ती जिला मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान, बेतिया की पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है.
थावे-छपरा ट्रेन की बढ़ायी गयी सुरक्षा :
पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है. सोमवार को आरपीएफ ने ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर जांच की. यात्रियों के बैग और संदिग्ध सामान की जांच की गयी. पीएम के दौरे को लेकर छपरा जानेवाली ट्रेनों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. थावे जंक्शन के अलावा, मांझा, रतनसराय, दिघवा-दुबौली आदि स्टेशनों पर जांच की गयी.
होटल और रेस्टोरेंट में भी हुई जांच: पुलिस ने शहर और बाजार के होटल और रेस्टोरेंट में भी जांच की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोगों के ठहरनेवाली सभी जगहों पर जांच की जा रही है. होटल में कौन कहां से किस काम के लिए ठहरा है, इसकी जानकारी ली जा रही है. मुख्यालय डीएसपी विभाश कुमार ने बताया कि पुलिस को चौकसी बढ़ाने के साथ ही अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन