भाई ने बहन की शादी के लिए पैसा मांग रहे मां-बाप का सिर फोड़ा

Published at :10 Apr 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
भाई ने बहन की शादी के लिए पैसा मांग रहे मां-बाप का सिर फोड़ा

अगले माह होनी थी शादी, बहन के साथ भी की मारपीट सदर अस्पताल में बेटी के साथ इलाज कराने पहुंचे मां-बाप मांझा थाने के संतपुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में रिश्ते को तार-तार कर देनेवाली घटना सामने आयी है. बहन की शादी करने के […]

विज्ञापन

अगले माह होनी थी शादी, बहन के साथ भी की मारपीट

सदर अस्पताल में बेटी के साथ इलाज कराने पहुंचे मां-बाप
मांझा थाने के संतपुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में रिश्ते को तार-तार कर देनेवाली घटना सामने आयी है. बहन की शादी करने के लिए बेटे से रुपये मांगने पर मां-बाप पर जानलेवा हमला किया गया. बचाने आयी बहन को भी भाई ने घायल कर दिया. तीनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल ललन गिरि ने बताया कि बेटी की शादी करनी है. शादी के लिए पैसे नहीं है. जीवन का बचा हुआ सारा पैसा परिवार में लगा दिया. सोमवार को अपने बेटे किशोर गिरि से रुपये मांगी.
इसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. किशोर की मां बसंती देवी और बहन कमलावती कुमारी आयीं तो उन्हें भी घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर अस्पताल में पहुंचाया. पीड़ित पिता ने कहा कि गांव के लोग नहीं आते तो हत्या भी हो जाती. उधर, इमरजेंसी वार्ड में घायलों का इलाज करनेवाले डॉक्टर ने कहा कि सिर में अधिक चोट होने के कारण हालत चिंताजनक है. वहीं पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन