दरवाजे पर सो रही गर्भवती को पुलिस वाहन ने रौंदा, गयी जान

Published at :07 Apr 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
दरवाजे पर सो रही गर्भवती को पुलिस वाहन ने रौंदा, गयी जान

पुलिस वाहन में तोड़फोड़ पुलिस अफसरों समेत पांच जवानों को बनाया बंधक सिधवलिया (गोपालगंज) : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपने दरवाजे पर सो रही गर्भवती महिला को पुलिस की गश्ती गाड़ी ने कुचल दिया. हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. मृत किरण देवी […]

विज्ञापन
पुलिस वाहन में तोड़फोड़ पुलिस अफसरों समेत पांच जवानों को बनाया बंधक
सिधवलिया (गोपालगंज) : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपने दरवाजे पर सो रही गर्भवती महिला को पुलिस की गश्ती गाड़ी ने कुचल दिया. हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गयी.
मृत किरण देवी (25 वर्ष) विनय महतो की पत्नी थी. महिला की मौत से गुस्साये लोगों ने गश्ती गाड़ी में सवार पुलिस अधिकारी और जवानों को बंधक बना लिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. महम्मदपुर पुलिस के जिस गश्ती वाहन से हादसा हुआ, उस गाड़ी में जिंदा मुर्गा और शराब की बोतल पड़ी थी.
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास से सैकड़ों लोग वहां पहुंच गये और महम्मदपुर-छपरा एनएच-101 को जाम कर दिया. इससे एनएच पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया. करीब सात घंटे तक दारोगा समेत अन्य जवानों को बंधक बनाये जाने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ शैलेश कुमार दास और एएसपी मनोज कुमार ने परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
इसके बाद महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया. एनएच जाम को दोपहर बाद हटाया गया. वहीं महिला की मौत के बाद स्थानीय बाजार बंद रहा. इस मामले में मृत महिला के पति विनय महतो ने पुलिस गाड़ी के चालक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस के गश्ती वाहन से मिला मुर्गा व शराब
पुलिस के जिस गश्ती वाहन से हादसा हुआ, उस गाड़ी में जिंदा मुर्गा और शराब की बोतल पड़ी थी. हादसे के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी. सोशल मीडिया पर भी पुलिस के क्षतिग्रस्त वाहन और उसमें मौजूद मुर्गा व शराब की बोतल वायरल हो गयी. पुलिस ने मामला बढ़ते देख क्षतिग्रस्त वाहन, मुर्गा और शराब की बोतल को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन