पहले बाजार में बेचा 10 किलो धान, फिर खरीदा था जहर

भोरे : एक मां जो बच्चों को अपने कलेजे का टुकड़ा मानती है. वह इतना बड़ा कदम कैसे उठा ली. इसके पीछे का कारण क्या रहा होगा, यह तो खुलासा होना बाकी है. लेकिन, जो घटना भोरे के तिलक डूमर में हुई है, वह निश्चित तौर पर मां शब्द को कलंकित कर रहा है. आज […]
भोरे : एक मां जो बच्चों को अपने कलेजे का टुकड़ा मानती है. वह इतना बड़ा कदम कैसे उठा ली. इसके पीछे का कारण क्या रहा होगा, यह तो खुलासा होना बाकी है. लेकिन, जो घटना भोरे के तिलक डूमर में हुई है, वह निश्चित तौर पर मां शब्द को कलंकित कर रहा है. आज दुनिया की हर एक मां जिसने भी इस घटना के बारे में सुना और जाना, वह उसे कोस रही है. आज जो सच हमारे सामने आया, वह काफी चौंकाने वाला था. रविवार को ममता ने घर में रखे 10 किलो धान लेकर उसे बाजार में बेची.
उससे मिले पैसों से वह भोरे जाकर कीटनाशक खरीद ली. घर आने के बाद ऐसे समय का इंतजार करने लगी, जब घर में कोई न हो. शाम के वक्त जब सभी लोग बाजार और महिलाएं खेतों में काम करने गये तो ममता अपने तीनों बच्चों को लेकर पास ही स्थित स्याही नदी के किनारे एक बगीचे में चली गयी. वहां पानी में कीटनाशक घोलकर उसने तीनों बच्चों को पिला दिया. कीटनाशक देने के बाद फिर बच्चों को लेकर वह घर चली आयी और कमरे में बच्चों को बंद कर उनके मरने का इंतजार करने लगी.
पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दरवाजे को तोड़कर किसी तरह तीनों बच्चों को बाहर निकाला और रेफरल अस्पताल ले आये. यहां एक बच्चे की मौत हो गयी. डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बच्चों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर दो और बच्चों ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी जब अन्य लोगों को हुई तो आक्रोशित लोगों ने ममता की पिटाई कर दी. पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




